पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज टीम इंडिया से बहुत चिढ़ते हैं भाई! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज टीम इंडिया से बहुत चिढ़ते हैं भाई!

पाकिस्तान के कप्तान रह चुके मोहम्मद हफीज ने बड़ा बयान किया साझा।

Mohammad Hafeez
Mohammad Hafeez

क्रिकेट के मैदान पर जब भी टीम इंडिया और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो माहौल ही कुछ अलग होता है। एशिया कप 2022 में भी कुछ ऐसा हुआ है, जब ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलने उतरी। लेकिन इस बीच अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, जिसका आगाज पाक की तरफ से हुआ है।

टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है

जी हां, जब भी टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच मैच होता है, तो ये मुकाबला सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है। इस मुकाबले के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं, साथ ही टीवी-मोबाइल पर भी इस मैच को सबसे ज्यादा देखता जाता है।

टीम इंडिया को शायद पसंद नहीं करता ये पाकिस्तान का खिलाड़ी

*पाकिस्तान के कप्तान रह चुके मोहम्मद हफीज ने बड़ा बयान किया साझा।
*एक टीवी शो के दौरान मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया पर साधा है निशाना।
*मोहम्मद हफीज ने कहा कि भारत विश्व क्रिकेट का लाडला है।
*अपने खेल नहीं पैसे के कारण भारत सभी का लाडला है- हफीज।

आप भी सुनो मोहम्मद हफीज का ये वाला बेहद बेतुका बयान

भारतीय टीम से फिर हार गई पाक टीम

इस बार के एशिया कप में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ था, जहां इस मैच को रोहित की सेना ने अपने नाम किया और जीत के हीरो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रह थे। पांड्या ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी विरोधी टीम को परेशान कर दिया था।

एक बार फिर से होगा इन दोनों टीमों के बीच मैच

आज से एशिया कप 2022 में सुपर 4 के मैच शुरू हो जाएंगे, इसी कड़ी में कल यानी की रविवार के दिन एक बार फिर से इंडिया और पाकिस्तान के बीच में मैच होगा।

close whatsapp