WTC Final: ‘भारत ये मैच दिमाग में ही हार गया था जब उन्होंने….’- वीरेंद्र सहवाग ने दिया चौंकाने वाला बयान
WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 234 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अद्यतन - जून 12, 2023 3:17 अपराह्न

टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद आईसीसी खिताब जीतने का टीम इंडिया का सपना वापस से टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्लेइंग 11 में नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली थी।
मैनेजमेंट के इस फैसले की काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है। पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ द्वारा लिए गए इस फैसले पर जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है।
चैंपियनशिप जीतने के लिए बेहतर मानसिकता की जरूरत होती है- वीरेंद्र सहवाग
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरूआत से पकड़ मजबूत बना कर रखी थी। पहली पारी में टीम ने खराब शुरूआत के बाद वापसी करते हुए 469 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम 296 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित करते हुए भारत को 444 रनों का लक्ष्य दिया था। पांचवें दिन भारत को 97 ओवरों पर 280 रनों की जरूरत थी। लेकिन पांचवें दिन की शुरूआत में ही विराट कोहली ने (49 रन) और अजिंक्य रहाणे ने (46 रन) पर विकेट गंवा दिया। जिसके बाद भारत 234 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत के हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर लिखा, ‘जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई को बधाई। वे योग्य विजेता हैं। भारत ने इसे अपने दिमाग में खो दिया जब उन्होंने बाएं हाथ के भारी आक्रमण के खिलाफ अश्विन को बाहर करने का फैसला किया। साथ ही टॉप ऑर्डर को बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी। चैंपियनशिप जीतने के लिए बेहतर मानसिकता और दृष्टिकोण रखने की जरूरत है।’
Congratulations to Australia on winning the #WTCFinal. They are the deserved winners. India lost it in their minds when they decided to exclude Ashwin against a left-handed heavy attack. Plus the top order needed to bat better. Need to have better mindset and approach to win…
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 11, 2023
टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश
विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज WTC फाइनल से पहले आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज WTC फाइनल में कुछ कमाल नहीं कर पाए। शुभमन गिल पहली पारी में (13 रन) और दूसरी पारी में (18 रन) पर आउट हो गए। वहीं विराट कोहली पहली पारी में (14 रन) और दूसरी पारी में (49 रन) पर विकेट गंवा बैठे। दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा भी कुछ कमाल नहीं कर पाए।