श्रेयस अय्यर के महत्वपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सम्मानजनक स्कोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रेयस अय्यर के महत्वपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सम्मानजनक स्कोर

इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

IND vs AUS (Pic Source-Twitter)
IND vs AUS (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम टी-20 मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

बता दें, भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 55 रन पर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 10 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि चार विकेट गिरने के बाद जितेश शर्मा ने श्रेयस अय्यर का काफी अच्छा साथ निभाया और 16 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। यह जितेश शर्मा का दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच है। अक्षर पटेल ने भी इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से Jason Behrendroff और Ben Dwarshuis ने 2-2 विकेट हासिल किए जबकि आरोन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा ने 1-1 विकेट झटका।

भारत ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है

बता दें, भारत अभी तक इस टी-20 सीरीज में 3-1 से आगे है। पहले मैच को भारत ने दो विकेट से जीता था जबकि दूसरे मुकाबले को भी मेजबान ने 44 रनों से जीता था। तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। चौथे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया।

फिलहाल अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि यह पांच बार अंतिम मैच कौन जीतेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस मैच में अपनी पकड़ बनाई हुई है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?