टी20 वर्ल्ड कप 2024: न्यूयॉर्क में भारतीय पेस अटैक के सामने आयरिश बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से हुई ध्वस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: न्यूयॉर्क में भारतीय पेस अटैक के सामने आयरिश बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से हुई ध्वस्त

इस मुकाबले में आयरलैंड ने काफी खराब बल्लेबाजी की और टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई।

India Team (Pic Source-X)
India Team (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मुकाबला भारत और आयरलैंड के बीच न्यूयार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड ने काफी खराब बल्लेबाजी की और टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय पेस अटैक के सामने आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

बता दें कि आयरलैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग दो रन बनाकर आउट हो गए, जबकि एंड्रयू बालबर्नी ने पांच रन बनाए। हैरी टेक्टर ने काफी खराब बल्लेबाजी की और 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन गैरेथ डेलानी ने बनाए। उन्होंने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डेलानी के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज आयरलैंड की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। जोशुआ लिटिल ने 14 रनों का योगदान दिया, जबकि कर्टिस कैम्फर ने 12 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया। हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारतीय टीम की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

भारत को आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतने के लिए 97 रन बनाने होंगे

भारत को अगर आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 97 रन बनाने होंगे। टीम के पास ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उनके गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। इस पिच में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद है और आयरलैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा। यह दोनों टीमों का इस सीजन का उनका पहला मुकाबला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?