सलमान बट अब टीम इंडिया की गेंदबाजी अटैक को कमजोर बता रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

सलमान बट अब टीम इंडिया की गेंदबाजी अटैक को कमजोर बता रहे हैं

सलमान बट ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी को लेकर भी टिप्पणी की।

Salman Butt. (Photo Source: YouTube)
Salman Butt. (Photo Source: YouTube)

भारत और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे मुकाबले के बाद पाकिस्तानी पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने बड़ा बयान दिया है। इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की। टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 183 रन बनाने में कामयाब रही, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 17 गेंदे रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

इस बीच टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने बयान दिया है। बट के अनुसार भारतीय टीम बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है। हालांकि उन्होंने किसी भी गेंदबाज का नाम नहीं लिया। लेकिन, कहा कि टीम को अपनी गेंदबाजी पर काम करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही बट ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की भी प्रसंशा की।

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने बुमराह और सिराज की तारीफ करते हुए बताया कि भारतीय टीम को टी-20 में जसप्रीत बुमराह और सिराज से गेंदबाजी करानी चाहिए क्योंकि दोनों गेंदबाज बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

“भारत टी-20 में अपनी बल्लेबाजी पर अधिक निर्भर है”- सलमान बट

बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर विडियो में कहा कि, “भारत टी-20 में अपनी बल्लेबाजी पर अधिक निर्भर है। उन्हें अपने गेंदबाजी आक्रमण में अधिक गति की आवश्यकता है। एक मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में आपके पास कितनी भी विविधताएं हों, आप एक अच्छे टी-20 विकेट पर वास्तविक गति के प्रभाव की बराबरी नहीं कर सकते। 135 किमी प्रति घंटे से कम की कोई भी गेंद बल्लेबाज पर कोई प्रभाव नहीं डालती है।”

उन्होंने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि अगर संजू सैमसन को लगातार बड़े रन बनाने हैं तो उन्हें अपनी पारी को बेहतर तरीके से चलाना सीखना चाहिए। आप हर ओवर में 20 रन बनाने की कोशिश नहीं कर सकते।” बता दें कि जब सैमसन आउट हुए तो उससे पहले वो उस ओवर में लहिरू कुमारा को पहले ही तीन छक्के लगा चुके थे और खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया था।

close whatsapp