भारत के लिए T20I क्रिकेट खेलने के हकदार नहीं है श्रेयस अय्यर: वेंकटेश प्रसाद
संजू सैमसन, दीपक हुड्डा और ईशान किशन का हक छीनकर श्रेयस अय्यर को दिया जा रहा है!
अद्यतन - जुलाई 30, 2022 6:14 अपराह्न

श्रेयस अय्यर एक बार फिर वनडे क्रिकेट के अपने शानदार फॉर्म को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहराने में विफल रहे, क्योंकि वह 29 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और एक बार फिर क्रिकेट बिरादरी और प्रशंसकों के बीच आलोचना का शिकार बन गए हैं।
श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अगर टी-20 क्रिकेट की बात करे, तो दाहिने-हाथ के बल्लेबाज का संघर्ष अब भी जारी है।
भारत के लिए T20I क्रिकेट खेलने के हकदार नहीं है श्रेयस अय्यर: वेंकटेश प्रसाद
अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और चार गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए, जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनके चयन पर सवाल उठाया है।
वह पहले T20I के लिए भारत की चयन नीति से बेहद नाराज हुए और कहा कि श्रेयस अय्यर के लिए संजू सैमसन, दीपक हुड्डा और ईशान किशन को बाहर रखने का फैसला बेहद ही बेतुका था। वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा: “आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत द्वारा किए गए चयन मेरे लिए बहुत चिंतनीय हैं। टी-20 क्रिकेट में संजू, हुड्डा और ईशान के होते हुए श्रेयस अय्यर को मौका देना बहुत अजीब है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल शीर्ष तीन बल्लेबाज होंगे, इसलिए भारत को सही संतुलन हासिल करने पर काम करने की जरूरत है।”
Some of the selection calls keeping the upcoming World T20 in mind are worth pondering. Shreyas Iyer in T20 cricket when you have Sanju Samson, Hooda and Ishan Kishan in the team is bizarre. With Virat, Rohit and Rahul definite starters ,need to work on getting right balance.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 29, 2022
इस बीच, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज की टिप्पणी से नाराज होकर एक प्रशंसक ने उन्हें जवाब में कहा कि श्रेयस अय्यर ने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है, और इस समय केवल उनका लक साथ नहीं दे रहा हैं। जिस पर वेंकटेश प्रसाद ने फैन को जवाब देते हुए कहा, “वह 50 ओवर के क्रिकेट में अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन टी-20 क्रिकेट में भारत के पास और भी बेहतर खिलाड़ी हैं, जो उससे पहला मौका पाने के हकदार हैं। अय्यर को टी-20 में सफल होने के लिए अपने कौशल पर कड़ी मेहनत करनी होगी।”
He is good in 50 over cricket. In T20 cricket, there are better players as of now who can get going from the word go. Shreyas will have to work hard on his skills for T20
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 29, 2022