वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अभी भी करनी पड़ेगी काफी मेहनत - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अभी भी करनी पड़ेगी काफी मेहनत

अगर भारतीय टीम को इस दौड़ में बने रहना है तो उन्हें बांग्लादेश को 2-0 से मात देनी होगी।

Indian Test Team (Image Credit- Twitter)
Indian Test Team (Image Credit- Twitter)

चट्टोग्राम में 18 दिसंबर को भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से मात देकर दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें, भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतकीय पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के सामने मेजबान बांग्लादेश पूरी तरह से लड़खड़ा गई।

इस जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ चुकी है। उन्होंने श्रीलंका को हटाकर यह स्थान ग्रहण किया। आज यानी 18 दिसंबर को जहां एक तरफ भारत ने बांग्लादेश को शानदार मुकाबले में मात दी, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने घर में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन जबरदस्त शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका काफी समय से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है लेकिन अब इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पूरी तरह से बदल चुकी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इस समय ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। अगर वो ऐसे ही आगे भी प्रदर्शन करती है तो हमें इस बेहतरीन टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम खेलते हुए नजर आएंगी। हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई हो सकती है?

ऑस्ट्रेलिया को देनी होगी भारतीय टीम को जबरदस्त मात

1- अगर भारतीय टीम को इस दौड़ में बने रहना है तो उन्हें बांग्लादेश को 2-0 से मात देनी होगी। भारतीय टीम इस समय दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है और उन्हें फाइनल मैच भी जीतना बेहद जरूरी है। टीम के पास अभी भी उनके मुख्य खिलाड़ी मौजूद नहीं है। टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तीनों ही इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं और इसीलिए अब आने वाले मुकाबले भी टीम के लिए काफी जरूरी होंगे।

2- बांग्लादेश दौरे के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने हैं। अगले साल भारतीय टीम अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021-23 चक्र की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। भारतीय टीम को इस सीरीज में जीतना बेहद जरूरी है। उन्हें हर हाल में इस सीरीज को 4-0 या 3-0 से जीतना ही होगा।

3- ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट मात्र 2 दिन में ही समाप्त हो गया। अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रही होगी। भारतीय टीम भी यही दुआ कर रही होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले हार जाए। अगर ऐसा होता है तो दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में नीचे आ जाएगी और भारतीय टीम का दूसरा स्थान पक्का हो जाएगा।

close whatsapp