रणजी ट्रॉफी में यश धुल की शानदार शुरुआत, डेब्यू मैच में जड़ा दमदार शतक
113 रन बनाकर आउट हुए यश धुल।
अद्यतन - फरवरी 17, 2022 5:01 अपराह्न

दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल ने गुरुवार (17 फरवरी) को मौजूदा रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू में शानदार शतक दर्ज किया। धुल ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में चल रहे एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। ओपनिंग के लिए भेजे गए ढुल ने सिर्फ 133 गेंदों में 16 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया।
इस मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि जब धुल 97 पर बल्लेबाजी कर रहे था तब उन्हें एम मोहम्मद ने आउट किया था, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली, और दिल्ली के युवा बल्लेबाज को बड़ा जीवनदान मिला और उसके बाद उन्होंने अपना शानदार शतक पूरा किया।
रहाणे या पुजारा की जगह मिल सकता है धुल को मौका
टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज पुजारा और रहाणे अपने खराब फॉर्म की वजह से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, और उम्मीद की जा रही है कि वो यहां पर अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बरकरार रखने में कामयाब हो पाएंगे। लेकिन अगर ये दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाते हैं तो आने वाले श्रीलंका सीरीज में इन दोनों की जगह कोई न कोई युवा बल्लेबाज जरूर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाता हुआ नजर आ सकता है और उसी में एक नाम यश धुल का भी हो सकता है।
19 साल के यश को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है, यश ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था। हाल ही में उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था, यश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था जिसके दम पर भारत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
बता दें कि रणजी ट्रॉफी दो चरणों में होगी और अब यह पुष्टि हो गई है कि इसका पहला चरण 10 फरवरी से 15 मार्च तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा फेज आईपीएल के बाद 30 मई से 26 जून तक चलेगा। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में 62 दिनों में 64 मैच खेले जाएंगे।
फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में यश धुल के शतक के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Yash Dhull Joins Sachin Tendulkar, Rohit Sharma & Others After Scoring Century on his Ranji Trophy Debut, Achieves Feat During Delhi vs Tamil Nadu Match; Delhi Capitals Hail U19 Star@BCCI | #yashdhull | @sachin_rt | #RanjiTrophy | #ranjitrophy2022 https://t.co/4RJeYEOrLd
— LatestLY (@latestly) February 17, 2022
यश धुल के लिए ये वक्त किसी सुनहरे सपने से कम नहीं है#YashDhull #U19 #U19WorldCup #IPL #IPL2022 #Cricket #Socialmecia pic.twitter.com/1FqQezae9r
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) February 17, 2022
Take a bow Yash Dhull
Century of Ranji Debut 💯💯#yashdhull #ranjitrophy2022— Ayushman (@Im_Ayushman46) February 17, 2022
Fantastic Ranji Trophy debut for Yash Dhull with a Century. He smashed a hundred in just 133 balls. #YashDhull
— River Lover (@yrkkhforever) February 17, 2022
https://twitter.com/snicko__/status/1494239045941358593?s=20&t=jTTbHyPaoNfED3R-5udEQw
रणजी में भी छाए U-19 के हीरो:पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में यश धुल की सेंचुरी; राज बावा ने पहली गेंद पर लिया विकेट#cricket #captain #yashdhull #baba #SimranGlobal @SimranGlobal @TejjalExpressN
— 🆗 (@Tweet_360) February 17, 2022
Yash Dhull, after captaining the U19 World Cup-winning team and scoring a century on his Ranji Trophy debut.#yashdhull #RanjiTrophy #DELvTN #Cricket pic.twitter.com/j2wJj70Od5
— Akhil Kakkar (@akhilkakkar) February 17, 2022
India U19 captain Yash Dhull is having a great time in cricket.#YashDhull pic.twitter.com/sloIboadFO
— CricTracker (@Cricketracker) February 17, 2022
#yashdhull Nice performance Bro
— મસાલા ખારેક 🖊 (@ChhoteJani24) February 17, 2022
Only Dhawan Supremacy 🛐#yashdhull #shikhardhawan pic.twitter.com/LnMcAP0zKw
— Cheeks 🧩 (@kohliflowerrr) February 17, 2022
The man in form🔥#yashdhull #RanjiTrophy #AbDevilliers pic.twitter.com/FEzWyTL1i0
— Cricket Tamizha (@TamizhaCricket) February 17, 2022