भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले पर मेलबर्न के ‘बेईमान’ मौसम का साया
23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2022 9:50 पूर्वाह्न

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में फिलहाल क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं और कल से सुपर 12 चरण की शुरुआत होगी, जहां पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। लेकिन दुनियाभर के फैंस 23 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन इस साल का बहु प्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
आपको बता दें कि ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड यानी की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया भर के करोड़ों फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सभी के मन में इस वक्त एक ही सवाल है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच हो पाएगा?
कहीं बारिश की वजह से धुल न जाए भारत-पाकिस्तान का ये मुकाबला
अगर मौसम विभाग की माने तो 23 अक्टूबर को मेलबर्न में तेज बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार उस दिन मेलबर्न में 70 प्रतिशत बारिश होने हो सकती है। खासकर शाम के समय वक्त। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के समयनुसार ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा और उसी वक्त वहां भारी बारिश होने की उम्मीद है।
ऐसे में इस मुकाबले का इंतजार कर रहे फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। हालांकि मेलबर्न में बारिश से निपटने के लिए ड्रेनेज की खास व्यवस्था की जा रही ताकी किसी भी तरह ये मुकाबला हो सके। अगर दोनों टीमों को उस दिन मौसम का साथ नहीं मिलता है तो ऐसा पहली बार होगा कि, वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच मैच बारिश से धुलेगा।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच भी हो सकता है रद्द
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में होने वाला मैच भी बारिश की वजह से धुल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सिडनी में शनिवार को बहुत अधिक (90%) बारिश की संभावना है। यह सुपर-12 का पहला मैच है। आपको बता दें कि, सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
यदि ग्रुप स्टेज के किसी भी मैच में बारिश के कारण खलल पड़ती है और कोई भी मैच नहीं हो पाता है तो ऐसी परिस्थिति में दोनों टीमें आपस में प्वाइंट साझा करेंगी।