भारत बनाम अफगानिस्तान, तीसरा टी20, इन टॉप खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत
अभी तक दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों को मेजबान भारत ने अपने नाम किया।
अद्यतन - जनवरी 17, 2024 3:02 अपराह्न
2- नवीन उल हक बनाम विराट कोहली

14 महीनों के बाद विराट कोहली ने टी20 में काफी अच्छी वापसी की। उन्होंने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की ओर से 16 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। उन्होंने दूसरे मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ काफी अच्छी साझेदारी की हालांकि इस मैच में नवीन उल हक ने उनका विकेट अपने नाम किया।
हालांकि अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली नवीन उल हक के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करना चाहेंगे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली आरसीबी की ओर से खेलते हैं और उनका होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है।
नवीन उल हक ने अभी तक भारत के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबलों में काफी रन दिए हैं। उन्होंने 6.3 ओवर्स में 76 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो