भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
सभी की नजरें इस टी-20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के प्रदर्शन पर रहने वाली है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 19, 2022 10:04 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने से पहले घरेलू जमीन पर 2 मजबूत टीमों के खिलाफ सीरीज खेलने का मौका मिलेगा। जिसमें टीम इंडिया सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेलेगी। जिसका पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने उतरने वाली हैं ताकि मेगा इवेंट से पहले अपनी खामियों को दूर किया जा सके।
एशिया कप 2022 में सुपर-4 से बाहर होने के बाद भारतीय टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर से टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी होने के साथ इस विभाग में अलग ही मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी को परखने का भी मौका मिलेगा जिसमें सभी की नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फॉर्म पर लगी रहने वाली हैं, जो एशिया कप के दौरान कुछ खास नहीं कर सके थे।
वहीं दूसरी तरफ मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को लेकर बात की जाए तो वह भले ही डेविड वार्नर के बिना मैदान पर उतरेगी लेकिन सभी की नजरें टिम डेविड पर रहने वाली हैं, जो पहली बार किसी दौरे पर खेलने उतरने वाले हैं। इसके अलावा कप्तान आरोन फिंच भी अपने फॉर्म में फिर से वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे।
मैच जानकारी:
पहला टी-20 मैच – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
दिन और समय – 20 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
स्थान – आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर
पिच रिपोर्ट
मोहाली के स्टेडियम में खेले जाने वाले इस पहले मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यह पूरी तरह से बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। जिसके चलते यहां पर टॉस जीतकर गेंदबाजी करना लाभदायक साबित होता क्योंकि दूसरी बल्लेबाजी के दौरान ओस की भी अहम भूमिका देखने को मिलती है।
संभावित अंतिम एकादश:
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार।
ऑस्ट्रेलिया
आरोन फिंच (कप्तान), जोश इंग्लिश, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरुन ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम जंपा, केन रिचर्ड्सन।
संभावित Dream11 टीम:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, सूर्यकुमार यादव, कैमरुन ग्रीन (उप-कप्तान), मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, केन रिचर्ड्सन, एडम जंपा।