India vs Australia, 3rd ODI 2023: जानें मैच के टाॅप परफाॅर्मस के बारे में, मार्श के बाद मैक्सवेल ने किया शानदार प्रदर्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

India vs Australia, 3rd ODI 2023: जानें मैच के टाॅप परफाॅर्मस के बारे में, मार्श के बाद मैक्सवेल ने किया शानदार प्रदर्शन 

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मैच में 66 रनों से जीत हासिल की थी। 

Mitchell Marsh and Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter)
Mitchell Marsh and Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल 27 सितंबर को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 66 रनों से अपने नाम करने के बाद सीरीज में खुद का व्हाइट वाॅश होने से बचा लिया व तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 पर खत्म हुई।

तो वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत की ओर से भी कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन यह जीत हासिल करने के लिए काफी नहीं था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। इसके बाद जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 49.4 ओवर में 286 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच के टाॅप परफाॅर्मस पर एक नजर

मैच के टाॅप बल्लेबाज

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) – AUS

बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। साथ ही स्टीव स्मिथ के साथ उनकी 137 रनों की साझेदारी भी काफी महत्वपूर्ण थी।

https://twitter.com/sirfupdate/status/1706966791334027446?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1706966791334027446%7Ctwgr%5E3d61c8d7c654920fc0458b5c5317f288951b7608%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Findia-vs-australia-3rd-odi-2023-top-performers-of-the-day-maxwell-marsh-own-india-in-rajkot%2F

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)- IND

तो वहीं जब भारत ऑस्ट्रेलिया से मिले 353 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत की। रोहित ने 57 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोहित ने वाॅशिंगटन सुंदर के साथ पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी भी की।

मैच के टाॅप गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) – IND

मैच में बुमराह का पहला स्पैल काफी महंगा रहा था, लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट झटके। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन (72), एलेक्स कैरी (11) और ग्लेन मैक्सवेल (5) को आउट किया।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) – AUS

मैच में मैक्सेवल बल्लेबाजी में तो प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। मैक्सवेल ने 10 ओवर में 40 रन देकर रोहित शर्मा (81), वाॅशिंगटन सुंदर (18), विराट कोहली (56) और श्रेयस अय्यर (48) का विकेट निकाला।

https://twitter.com/CricketVids15/status/1707040236919005495?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1707040236919005495%7Ctwgr%5E3d61c8d7c654920fc0458b5c5317f288951b7608%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Findia-vs-australia-3rd-odi-2023-top-performers-of-the-day-maxwell-marsh-own-india-in-rajkot%2F

 

 

close whatsapp