रोहित शर्मा की कप्तानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे T20I में 6 विकेट से दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे T20I में 6 विकेट से दी मात

बारिश की वजह से ये मैच 8-8 ओवर का हुआ।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच नागपुर के विदर्भ स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। बारिश की वजह से ये मैच 8-8 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 91 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

मैथ्यू वेड ने एक बार फिर खेली तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन के रूप में पहला झटका लगा। उनको 5 रन के निजी स्कोर पर विराट कोहली ने रन आउट किया। अक्षर पटेल ने इसके बाद मैक्सवेल को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं अगले ही ओवर में टिम डेविड भी चलते बने, ये भी अक्षर पटेल का शिकार बने। इस बीच कप्तान आरोन फिंच तेज गति से रन बनाते रहे, बुमराह की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों में 31 रन बनाए।

फिंच के आउट होने के बाद मैथ्यू वेड ने आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 43 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े। टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें अक्षर पटेल ने सबसे 2 विकेट अपने नाम किए, वहीं काफी दिनों बाद मैदान पर वापसी कर रहे बुमराह ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते इस मैच को अपने नाम किया। 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा शुरुआत से अलग मूड में नजर आए। भारत का पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जो 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं विराट कोहली 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार इस मैच में बिना खाता खोले आउटहो गए। वहीं आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को खत्म किया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp