सुपर-8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका की टक्कर, आंकड़ों में टीम इंडिया मजबूत

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा

IND vs SA (Image credit Twitter - X)
IND vs SA (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 2024 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाता है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक चार-चार मैच जीतकर अजेय हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैच डिटेल्स (IND vs SA Match Details)

मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैच 43 सुपर 8, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख और समय (IST) 22 फरवरी, रविवार शाम 7 बजे से
वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में
ब्राॅडकास्ट और लाइव स्ट्रीम डिटेल्स जियो स्टार नेटवर्क व जियोस्टार ऐप व वेबसाइट

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार लय में दिख रही है, लेकिन टीम को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ थोड़ी परेशानी हुई है। यही वजह है कि सुपर-8 से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अभ्यास सत्र में स्पिन खेलने पर खास ध्यान दिया। मुकाबले में भारत के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

दूसरी ओर, एडेन मार्करम की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने ग्रुप के तीन मैच इसी मैदान पर खेले हैं, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है। ऐसे में उन्हें यहां की परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है। हालांकि, अनुभव व पिछले टी20 रिकाॅर्ड्स को देखते हुए मैन इन ब्लू का पलड़ा, प्रोटीयाज पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत (IND):

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका (SA):

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी

close whatsapp