India vs West Indies 2025: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट इतिहास के 3 सबसे दिलचस्प मैच

India vs West Indies 2025: भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट इतिहास के 3 सबसे दिलचस्प मैच

आइए नजर डालते हैं भारत और वेस्टइंडीज के विरुद्ध हुए कुछ बेहतरीन मैचों पर।

2. वेस्टइंडीज बनाम भारत, दूसरा टेस्ट 2002 (भारत 37 रनों से जीता)

Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर के शतक (117) और राहुल द्रविड़ तथा वीवीएस लक्ष्मण के अर्धशतक के बदौलत भारतीय टीम ने पोर्ट ऑफ़ स्पेन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं जवाबी तौर पर वेस्टइंडीज ने एक अच्छी शुरुआत की, परंतु ब्रायन लारा के 52 के निजी स्कोर पर आउट होते ही यह पारी डगमगा गई और वेस्टइंडीज 245 रनों पर सिमट गई।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 218 रन जोड़े और पहली पारी की बढ़त की मदद से उन्होंने वेस्टइंडीज को 313 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज ने चेज में अच्छी शुरुआत की और वे लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहे थे कि तभी क्रिस गेल के तौर पर विंडीज के पांचवें विकेट का पतन हुआ और पहली पारी की तरह इस बार भी विंडीज के बल्लेबाज 313 के लक्ष्य से 37 रन से दूर रह गए।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp