युवराज सिंह का ये बयान सुनकर भड़क उठेंगे श्रेयस अय्यर, कहा- केएल राहुल को करनी चाहिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवराज सिंह का ये बयान सुनकर भड़क उठेंगे श्रेयस अय्यर, कहा- केएल राहुल को करनी चाहिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मानना है कि भारत को केएल राहुल (KL Rahul) के साथ नंबर 4 स्थान पर बने रहना चाहिए।

KL Rahul & Yuvraj Singh (Photo Source: Twitter)
KL Rahul & Yuvraj Singh (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मानना है कि भारत को केएल राहुल (KL Rahul) के साथ नंबर 4 स्थान पर बने रहना चाहिए क्योंकि भारतीय बल्लेबाज अभी इस पोजीशन पर अच्छे दिख रहे हैं। चोटिल होने की वजह से लम्बे समय तक क्रिकेट से दूर रहने वाले केएल राहुल ने हाल ही में एशिया कप के दौरान वापसी की थी।

उन्होंने वापसी के बाद से अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है और एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। इस प्रदर्शन की पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल को भारत के लिए नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।

वापसी के बाद से राहुल की बल्लेबाजी आंकड़ों में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान उनका नंबर 4 पर औसत 60 का है और नंबर 5 पर 50 का औसत रहा है। इस बल्लेबाजी क्रम पर उनका प्रदर्शन इतना अच्छा रहा है कि उन्होंने कहा कि चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के बीच कोई बड़ा अन्तर महसूस नहीं होता है।

केएल राहुल को लेकर युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप 2023 अभियान के दौरान, राहुल ने तीन पारियों में 84.50 की शानदार औसत से कुल 169 रन बनाए। उन्होंने खासकर पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली थी, जिसने टूर्नामेंट में भारत की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। द वीक से बात करते हुए युवराज ने कहा कि भारत चाहता है कि राहुल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करें और उन्हें इस पोजीशन पर 15-20 मैच देने चाहिए।

युवराज ने कहा कि, “भारत चाहता है केएल राहुल अब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्हें उस स्थिति में उसे 15-20 मैच देने होंगे। एशिया कप में, चोट से वापसी करते हुए, उन्होंने 100 रन बनाए। स्पिनिंग ट्रैक पर कोलंबो में, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने महत्वपूर्ण 39 रन बनाए। वह अभी अच्छे दिख रहे हैं, इसलिए उन्हें नंबर 4 पर उसके साथ बने रहने की जरूरत है।

युवराज, जिन्होंने अपने करियर के दौरान 108 मैचों में नंबर 4 स्थान पर बल्लेबाजी की है, उनका मानना है कि यह एक महत्वपूर्ण पोजीशन है और बल्लेबाज को वहां खेलने के लिए अच्छे स्किल की जरूरत है।

युवराज ने आगे कहा, “4 एक महत्वपूर्ण स्थिति है, खासकर तब जब आपक्वे सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो जाएं। नंबर 4 बल्लेबाज के पास गेंद छोड़ने, शॉर्ट गेंद को अच्छे से खेलने और साझेदारी बनाने की कोशिश करने की तकनीक होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal को वर्ल्ड कप टीम से बाहर करना बड़ी गलती हो सकती है- पूर्व भारतीय क्रिकेटर

close whatsapp