100 रन का पीछा करते हुए छूटे टीम इंडिया के पसीने, बल्लेबाजों की खुली पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

100 रन का पीछा करते हुए छूटे टीम इंडिया के पसीने, बल्लेबाजों की खुली पोल

दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी।

IND vs NZ (Pic Source-Twitter)
IND vs NZ (Pic Source-Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 29 जनवरी को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। इस शानदार मुकाबले में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी।

बता दें, पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 27 रन से हराया था। अब इस दूसरे टी-20 मुकाबले को जीतकर भारत ने तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां एक तरफ न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया, वहीं दूसरी ओर भारत ने उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को इस मुकाबले में प्लेइंग XI में शामिल किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत तो काफी अच्छी हुई लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद वो पूरी तरह से लड़खड़ा गई। कीवी की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 19* रन बनाए। उनके अलावा मार्क चैपमैन और माइकल ब्रेसवेल ने 14-14 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट झटके।

भारतीय टीम ने दूसरा टी-20 जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की

100 रन के मामूली स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। शुभमन गिल ने 9 गेंदों में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 32 गेंदों में दो चौकों की मदद से मात्र 19 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाए।

मेजबान की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 26* रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 15* रन का योगदान दिया। भारत ने इस लक्ष्य को 6 विकेट रहते हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

https://twitter.com/SportTimeLive24/status/1619744275608248320?s=20&t=TZPginpEPT3wDYS3Xuc6oA

https://twitter.com/rj_sarean/status/1619743819850973185?s=20&t=TZPginpEPT3wDYS3Xuc6oA

 

close whatsapp