ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में भारत ने टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच के लिए मेजबान इंग्लैंड ने कुछ समय पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी।

तो वहीं, टीम इंडिया ने टाॅस के समय अपने पत्ते खोले। आयरलैंड दौरे पर मिली 2-0 से मिली हार के बावजूद टीम इंडिया मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी में कोई परिवर्तन नहीं किया है। टाॅप-6 में कोई बदलाव नहीं है।

जबकि स्पिन विभाव में रवि विश्नोई और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। पेसर के तौर पर हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह आज का मुकाबला खेल रहे हैं। 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ेगा। ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और अक्षर पटेल को जगह मिली है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (ENG): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

भारत (IND): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

चेस्टर ले स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड: पिच रिपोर्ट

चेस्टर-ले-स्ट्रीट का रिवरसाइड ग्राउंड आमतौर पर संतुलित पिचें देता है। तेज गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, खासकर जब आसमान में बादल छाए हों। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, हालात बल्लेबाजी के लिए बेहतर होते जाते हैं। दोनों पारियों में पावरप्ले के ओवर अहम होंगे। स्पिनरों को बीच के ओवरों में थोड़ी ग्रिप मिल सकती है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी करना चाहेंगे।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  30
भारत ने जीते 18
इंग्लैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  5 मार्च, 2026 (भारत ने जीता)

close whatsapp