भारतीय क्रिकेट बिरादरी ने फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

भारतीय क्रिकेट बिरादरी ने राफेल नडाल को 14वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी।

Advertisement

Rafael Nadal (Image Source: Twitter)

स्पेनिस टेनिस दिग्गज राफेल नडाल ने 5 जून को 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें “किंग ऑफ क्ले” के रूप में जाना जाता हैं। 36-वर्षीय स्पैनियार्ड ने ग्रैंड स्लैम के  एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले नॉर्वेजियन कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन में अपना दबदबा जारी रखा।

Advertisement
Advertisement

राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन के  खिताबी मुकाबले में नॉर्वे के कैस्पर रूड को लगातार तीन सेटों में 6-3, 6-3, 6-0 से मात देकर 14वीं बार ग्रैंड स्लैम को अपने नाम किया। उन्होंने शुरुआत से ही इस खिताबी जंग में पकड़ बनाए रखी और पूरे मैच के दौरान आक्रमक अंदाज में नजर आए।

राफेल नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत रचा इतिहास

इस खिताबी जीत के साथ राफेल नडाल एंड्रेस गिमेनो के रिकॉर्ड को तोड़ कर फ्रेंच ओपन ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 2 घंटे और 18 मिनट में हासिल की। यह रिकॉर्ड इससे पहले स्पेन के एंड्रेस गिमेनो ने नाम था, जिन्होंने 34 साल और 305 दिन की  उम्र में साल 1972 में रोलैंड गैरोस टूर्नामेंट  में जीत दर्ज की थी।

आपको बता दें, यह राफेल नडाल का कुल 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, और इसी के साथ उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच, जिनके नाम इस समय 20-20 खिताब हैं, को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं।

राफेल नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया, इससे पहले उन्होंने 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020 में ये खिताब जीता था। आपको बता दें, फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है, जहां नडाल का राज चलता हैं, इसलिए उन्हें क्ले कोर्ट के किंग के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 92 खिताब हासिल किए हैं, उनमें से 63 क्ले पर जीते हैं।

राफेल नडाल की ऐतिहासिक जीत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री समेत अन्य क्रिकेटरों ने स्पेनिस टेनिस दिग्गज को ट्विटर पर बधाई दी।

यहां कुछ ट्विटर प्रतिक्रियाओं पर डालिए नजर:

Advertisement