सचिन तेंदुलकर से लेकर दीपक चाहर ने कुछ इस तरह मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार; देखिए तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर से लेकर दीपक चाहर ने कुछ इस तरह मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार; देखिए तस्वीरें

दीपक चाहर को एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

Cricketers celebrate Raksha Bandhan (Image Source: Twitter)
Cricketers celebrate Raksha Bandhan (Image Source: Twitter)

भारत में आज 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है, और इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भाइयों और बहनों के बीच प्यार के बंधन को दर्शाने वाली तस्वीरों और संदेशों की बाढ़ आ गई हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी भी रक्षाबंधन के त्यौहार पर सोशल मीडिया पर अपनी बहनों के साथ जश्न मनाते हुए देखे जा सकते हैं। सचिन तेंदुलकर, दीपक चाहर, सुरेश रैना, युवराज सिंह और शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर न केवल देशवासियों को रक्षाबंधन के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं, बल्कि उन्होंने अपने प्रियजनों के साथ कैसे त्योहार मनाया, उसकी झलक भी दिखाई।

रक्षाबंधन के अवसर पर आईपीएल (IPL) की वर्तमान विजेता फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स (GT) ने भी अपने खिलाड़ियों का उनकी बहनों के साथ घनिष्ठ संबंध साझा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

इस बीच, जहां एक तरफ युवराज सिंह ने अपनी बहन के लिए एक दिल को छू लेने वाला संदेश साझा किया, वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपनी बहन के साथ पुरानी यादों को याद किया, जबकि सुरेश रैना ने अपनी बहन को उनका हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। शिखर धवन ने भी अपनी बहनों के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की है। वहीं दूसरी ओर, दीपक चाहर अपनी बहन के साथ ट्विटर पोस्ट में बढ़िया सा पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, दीपक चाहर को आगामी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। दाएं-हाथ के सीमर फरवरी 2022 से मैदान से दूर है, लेकिन जल्द एक्शन में नजर आने वाले हैं। वह चोट से उबरने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे, और अगर वह अच्छा प्रदर्शन कर पाए, तो उन्हें एशिया कप 2022 के लिए भारत की मुख्य टीम में जगह दी जा सकती है।

यहां देखिए कैसे भारतीय क्रिकेटरों ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया –

 

close whatsapp