न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटरों ने जूनियर एनटीआर के साथ खिंचवाई तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटरों ने जूनियर एनटीआर के साथ खिंचवाई तस्वीरें

18 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है।

Indian Players with Junior NTR ([Pic Source-Twitter)
Indian Players with Junior NTR ([Pic Source-Twitter)
18 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस शानदार सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है और उन्होंने पहले वनडे से पहले RRR मूवी के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुलाकात की और कई तस्वीरें भी खिंचवाई।

बता दें, कई भारतीय क्रिकेटर जैसे सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर ने जूनियर एनटीआर के साथ मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी।

अब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे और तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड ने इस दौरे के लिए केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को आराम दिया है।

तमाम भारतीय क्रिकेटरों ने जूनियर एनटीआर के साथ खिंचवाई तस्वीरें:

भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जूनियर एनटीआर के साथ एक तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा भी किया जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थी।

इसी साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और दोनों टीमें इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी ताकि वो आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकें।

न्यूजीलैंड की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। भारत के खिलाफ भी वो लिमिटेड ओवर्स सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सीरीज को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे।

वनडे सीरीज के लिए यह रही दोनों टीमें:

न्यूजीलैंड वनडे टीम:

टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर.

भारतीय वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

close whatsapp