रिजवान का इलाज करने वाला भारतीय डॉक्टर अब सिर्फ हैरान है

रिजवान महज 2 दिन में ठीक होकर मैदान पर लौट आए।

Advertisement

Mohammad Rizwan. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ICU में भर्ती थे, जहां रिजवान का मैदान से अस्पताल पहुंचने का कारण सीने का इंफेक्शन था। वहीं, अब इस खिलाड़ी का इलाज करने वाले डॉक्टर से जुड़ी एक खबर निकलकर सामने आई है, जहां ये खबर काफी ज्यादा दिलचस्प है। वहीं, अब रिजवान पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

मोहम्मद रिजवान का इलाज करने वाले भारतीय डॉक्टर को क्या हुआ?

इस टी-20 वर्ल्ड कप में रिजवान अपनी टीम के लिए स्टार खिलाड़ी साबित हुए हैं, जहां इस बल्लेबाज ने ओपनिंग करते हुए जमकर रनों की बारिश की और रिकॉर्ड्स का पहाड़ खड़ा किया। साथ ही सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी ने सीधे ICU से निकलकर 67 रनों की शानदार पारी खेली। उसके बाद रिजवान की एक तस्वीर शोएब अख्तर ने साझा की थी, जिसमें वो अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे थे।

*डॉक्टर के मुताबिक रिजवान ICU में भी टीम के साथ जुड़ने और खेलने की बात बोल रहे थे।
*डॉक्टर साहिर सैनालबदीन के अनुसार रिजवान के इतनी जल्दी सही होने से वो हैरान हैं।
*साथ ही डॉक्टर साहिर के मुताबिक ऐसे तकलीफ से लोगों को सही होने में 7 दिन लगते हैं।
*लेकिन रिजवान महज 2 दिन में ठीक होकर मैदान पर लौट आए।

डॉक्टर और रिजवान से जुड़ा ट्वीट

हर जगह हुई थी इस बल्लेबाज की तारीफ

वहीं, सोशल मीडिया पर रिजवान की तस्वीर सामने आने के बाद इस खिलाड़ी की हर जगह जमकर तारीफ हुई थी। कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाज को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें से एक वीवीएस लक्ष्मण भी थे। उन्होंने रिजवान के खेलने को साहस का शानदार उदाहरण बताया था।

साथ ही लक्ष्मण ने उनकी तस्वीर डालते हुए ट्वीट कर लिखा था कि – रिजवान का धैर्य और लड़ाई, वास्तव में प्रेरणादायक है। रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी, साथ ही सुपर-12 के दौरान भी इस बल्लेबाज ने जमकर रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

वीवीएस लक्ष्मण का ट्वीट

Advertisement