दानिश कनेरिया का दावा, टीम इंडिया चल रही है लड़ाई!
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में 2 ग्रुप बने- कनेरिया ।
अद्यतन - Jan 21, 2022 10:25 am

पाकिस्तान टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, क्रिकेट के मैदान से वो पहले ही दूर हो चुके थे। लेकिन फिर भी वो इस खेल से जुड़े हुए हैं, जहां कनेरिया अपने यूट्यूब चैनल के जरिए क्रिकेट हर मुद्दे पर बात करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल के एक वीडियो में टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया, वहीं कनेरिया का ये बयान एक नए विवाद को जन्म दे सकता है।
दानिश कनेरिया बोले- भारतीय टीम में बने 2 ग्रुप
समय-समय पर टीम इंडिया से जुड़ी कई खबरें सामने आती रहती है। कभी विराट-रोहित के बीच विवाद, तो कभी विराट और BCCI का मामला। दूसरी ओर जब से विराट की वनडे कप्तानी गई है, तब से टीम इंडिया का माहौल कुछ अलग सा ही नजर आ रहा है और खेल से ज्यादा चर्चा विवादों की होने लगी है। वहीं इन विवादों के दावे को मजबूती विराट ने टेस्ट कप्तानी छोड़कर दे दी है, साथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पहला वनडे मैच भी हार गई।
*टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में 2 ग्रुप बने- कनेरिया ।
*दानिश कनेरिया बोले विराट-केएल राहुल हुए अलग-थलग।
*कनेरिया के मुताबिक विराट में नहीं दिखा पुराना जोश।
*टीम इंडिया मजबूती के साथ वापसी करेगी- कनेरिया।
आज खेला जाएगा दूसरा मुकाबला
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल जाएगा, जहां ये मैच उसी मैदान पर होगा जहां पहला वनडे मैच हुआ था। एक तरफ मेजबान टीम पहली जीत के बाद उत्साह से लबरेज है और आज का मैच भी अपने नाम कर के सीरीज सील करना चाहेगी, तो दूसरी ओर टीम इंडिया पहली जीत की तलाश में उतरेगी। साउथ अफ्रीका की टीम में बदलाव के काफी आसार दिख रहे हैं, तो केएल राहुल की कप्तानी वाली टी इंडिया में 1-2 बदलाव हो सकते हैं। वहीं एक बार फिर से आज सभी की नजरें विराट के प्रदर्शन पर होंगी।