शाहिद अफरीदी ने किया कुछ ऐसा काम कि फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर तारीफ
अद्यतन - Feb 10, 2018 5:36 pm

सेंट मोरित्ज में हुए दो आइस क्रिकेट मैचों के आयोजन के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा काम कर दिया जिससे हिंदुस्तानियों के दिल में उनके लिए सम्मान बढ़ गया है। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जिस तरह से भारतीय तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाया, उससे लोगों की नजर में उनका कद बढ़ गया है।
स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में हुए दो आइस क्रिकेट मैचों के दौरान जब दूसरा मैच खत्म हुआ तब अफरीदी तिरंगे का सम्मान करते नजर आए। अफरीदी ने तिरंगे को जो सम्मान दिया अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि दूसरे मैच में जीत के बाद अफरीदी अपने प्रसंशकों से फोटो खिंचवा रहे हैं। उनके साथ फोटो और सेल्फी के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।
एक भारतीय लड़की तिरंगा लेकर खड़ी थी और वह अफरीदी के साथ भी फोटो खिंचवाना चाहती थी। जैसे ही अफरीदी उसके साथ फोटो खिंचवाने आए, उनकी नजर तिरंगे पर पड़ी जो कि पूरा खुला हुआ नहीं था। अफरीदी ने उस लड़की से कहा, ‘फ्लैग सीधा करो’ और फिर फोटो खिंचवाई। उनके भारतीय तिरंगे को लेकर इस तरह के सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। इस मौके पर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए केवल पाकिस्तानी फैंस ही नहीं भारतीय फैंस भी थे।
तिरंगे के प्रति इस सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी ने खूब तारीफें बटोरीं और अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर अफरीदी के इस काम के लिए उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। आप खुद ही देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह से अफरीदी की तारीफ हो रही है।
यहां देखे वो वीडियो: