CT2025: आखिर यह हुआ क्या? ऑस्ट्रेलिया की जगह बजा भारत का नेशनल एंथम, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT2025: आखिर यह हुआ क्या? ऑस्ट्रेलिया की जगह बजा भारत का नेशनल एंथम, आप भी देखें वीडियो

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच में खेला जा रहा है।

AUS vs ENG (Pic Source-X)
AUS vs ENG (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं मैच से नेशनल एंथम के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली।

दरअसल, जब दोनों टीम ग्राउंड पर नेशनल एंथम के लिए मौजूद थी, तब गलती से भारत का नेशनल एंथम बज गया, जिसको सुन तमाम फैंस और दोनों टीमों के खिलाड़ी भी कुछ समय के लिए हैरान रह गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उस समय हुआ क्या। लेकिन कुछ सेकेंड बाद ही इसे बंद कर दिया गया और फिर ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम बजाया गया।

यहां देखें वीडियो:

दोनों ही टीम इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी

अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। यही नहीं इंग्लैंड को भी भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया टीम में इस वक्त कई अहम खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि वह चोट के कारण बाहर है। और यही वजह है कि इंग्लैंड उन पर दबाव बनाना चाहेगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कर रहे हैं। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम कैसा प्रदर्शन करती है?

इंग्लैंड टीम जोस बटलर के नेतृत्व में खेल रही है और टीम की शुरुआत इस मैच में काफी खराब हुई है। उसने अपने दो विकेट छह ओवर के भीतर ही खो दिए हैं। टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें एक महत्वपूर्ण साझेदारी करनी होगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखना होगा।

close whatsapp