टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी ने, मैच से पहले ही बढ़ा दी है ऑस्ट्रेलिया टीम की टेंशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी ने, मैच से पहले ही बढ़ा दी है ऑस्ट्रेलिया टीम की टेंशन

अब से कुछ ही देर में शुरू होगा इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

अब से कुछ ही देर में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच का आगाज हो जाएगा। जहां तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच मोहाली में होगा, वहीं ये सीरीज वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है, वहीं मुकाबले से पहले भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और खिलाड़ियों का मूड बता रही है। साथ ही आज के मैच में अश्विन को सीधे अंतिम 11 में जगह दी गई है, तो सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं और सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहने वाली है आज।

उत्साह से लबरेज है टीम इंडिया

हाल ही में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप 2023 अपने नाम किया था, जहां भारतीय टीम ने खिताबी जंग में लंका को बुरी तरह मात दी थी। उसके बाद से ये टीम उत्साह और जोश से लबरेज है, साथ ही टीम के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों ने उस टूर्नामेंट में गजब की लय दिखाई थी और ये लय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। इस सीरीज के बाद आपको टीम इंडिया सीधे वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आने वाली है।

टीम इंडिया की खुश देख, खराब हुआ ऑस्ट्रेलिया टीम का मूड!

*अब से कुछ ही देर में शुरू होगा इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच।
*टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का किया है फैसला।
*मैच से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें आई हैं सामने।
*इन तस्वीरों में टीम इंडिया के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं बेहद खुश।

इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहले मैच के लिए कुछ प्रकार हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम

शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया टीम

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम जम्पा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?