USA को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों में है शानदार क्रेज, सब ने बताई अपनी अलग-अलग राय
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ एक वीडियो।
अद्यतन - Aug 12, 2023 12:50 pm

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज जारी है, जहां सीरीज के बाकी बचे हुए 2 मैच USA में खेले जाएंगे। जिसे लेकर दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही है, वहीं अब एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने USA को लेकर काफी कुछ बोला है और कुछ खिलाड़ियों ने तो मजेदार जवाब भी दिए हैं।
वेस्टइंडीज चल रही है इस सीरीज में आगे
अब तक मेजबान टीम यानी की वेस्टइंडीज को वनडे और टेस्ट सीरीज में हार मिली है टीम इंडिया से, लेकिन टी-20 सीरीज में इस टीम ने भारतीय टीम को दिन में तारे दिखा दिए। जहां वेस्टइंडीज अभी शानदार लय में चल रही है और सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में टीम आज के मुकाबले में सीरीज सील करने के इरादे उतरेगी और इस टीम में शायद ही कोई बदलाव हो।
USA सुनते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों के मन में क्या आता है?
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ एक वीडियो।
*वीडियो में खिलाड़ियों से पूछा गया था USA को लेकर सवाल।
*सभी खिलाड़ियों ने USA को लेकर रखी अपने मन की बात।
*खाने से लेकर शॉपिंग और खेल से याद रखते हैं खिलाड़ी USA को।
एक नजर टीम इंडिया के उस वीडियो पर
जब Miami घूमने निकले टीम के खिलाड़ी

प्रमुख बल्लेबाज नहीं कर पा रहे खास कमाल
वहीं इस दौरे पर टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने काफी निराश भी किया है, ऐसा ही कुछ टी20 सीरीज में भी देखने को मिल रहा है। जहां युवा बल्लेबाज ईशान किशन और गिल अभी तक इस सीरीज में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं सूंज भी लगातार मिल रहे मौकों को नहीं भूना रहे हैं, ऐसे में उनके लिए आगे के रास्ते बंद हो सकते हैं। अब देखना अहम होगा की बाकी बचे हुए 2 टी20 मैचों में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है, चौथा मैच आज होगा और आखिरी मैच 13 अगस्त को होगा।