टेस्ट सीरीज की टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, इस बार युवाओं पर होगी भारी जिम्मेदारी
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगी अब होगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज।
अद्यतन - दिसम्बर 21, 2023 3:07 अपराह्न

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही है, जहां पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली। उसके बाद अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली, वहीं अब भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरने वाली है। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
कई बड़े नामों की हो रही है टीम इंडिया में वापसी
जी हां, अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए टीम इंडिया में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जो वर्ल्ड कप के बाद से मैदान पर नजर नहीं आए थे। जहां इस सीरीज के जरिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, स्पिनर आर अश्विन और बुमराह वापसी कर रहे हैं। वहीं शमी की वापसी भी इसी सीरीज के जरिए होनी थी, लेकिन चोट के कारण अब वो इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस टेस्ट सीरीज के बाद अफगानिस्तान भारत का दौरा करेगी और दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। फिर इंग्लैंड टीम एक लंबे दौरे के लिए भारत आएगी, इस दौरे के बाद IPL का आगाज हो जाएगा और आईपीएल खत्म होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा।
टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मूड मस्त है
*टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगी अब होगी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज।
*पहला टेस्ट खेला जाएगा 26 तारीख से, दूसरा टेस्ट मैच होगा 3 जनवरी से शुरू।
*वहीं टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी।
*इस बीच जयसवाल ने साथी खिलाड़ियों के साथ मजेदार तस्वीर की पोस्ट।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों इस तस्वीर पर डालते हैं नजर
कुछ ऐसे स्वागत होता है भारतीय टीम के खिलाड़ियों का अफ्रीका में
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।