दिनेश कार्तिक

SA v IND: टीम इंडिया उस एक खिलाड़ी को बहुत मिस कर रही है – दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने किया था शानदार प्रदर्शन।

Dinesh Karthik Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में चोटिल मोहम्मद शमी की कमी खल रही है।

33 वर्षीय तेज गेंदबाज शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए लिए आराम दिया गया था। उम्मीद थी कि शमी प्रोटियाज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन टखने की चोट के कारण वह इस सीरीज से भी बाहर हो गए।

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन, भारत ने केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत 245 रन बनाए, इससे बाद मेजबान टीम ने दिन का अंत 256/5 के स्कोर के साथ किया।

मोहम्मद शमी को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि, “वह [मोहम्मद शमी] एक गेंदबाज और तेज गेंदबाजी ग्रुप के लीडर रूप में कद में बड़ा हो गया है। वह जसप्रीत बुमराह के एक सक्षम लेफ्टिनेंट हैं। आप इस तरह की पिच पर सीधे सीम के साथ गेंदबाजी करना चाहते हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कि, अगर वो खेलते तो उन्हें कुछ विकेट जरूर मिलते। भारतीय टीम वास्तव में उन्हें मिस कर रही है।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए। टेस्ट डेब्यू पर प्रसिद्ध कृष्णा ने 15 ओवर में 61 रन दिए और एक विकेट लिया। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 12 ओवर में 57 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले सके। कार्तिक को लगा कि प्रसिद्घ और शार्दुल ने दूसरे दिन बुमराह और सिराज को पर्याप्त समर्थन नहीं दिया।

कार्तिक ने आगे कहा कि, “शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा अपने 27 ओवरों में 118 रन के करीब जा रहे थे। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अपने 31 ओवरों में सिर्फ 111 रन दिए। सिराज थोड़े महंगे थे, खासकर आखिरी स्पैल में उन्होंने कुछ शानदार गेंदें भी फेंकी। आप देख सकते हैं कि जब भी वे मैदान पर होते थे तो आपको लगता था कि वे आपको एक या दो विकेट दिला सकते हैं। जबकि शार्दुल या प्रसिद्ध के साथ, आपको बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करना पड़ता है।”

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटरों ने रोहित शर्मा की कप्तानी की आलोचना की

close whatsapp