9 पारी, 187 रन, 23.37 का औसत, शुभमन गिल के प्रदर्शन ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें - क्रिकट्रैकर हिंदी

9 पारी, 187 रन, 23.37 का औसत, शुभमन गिल के प्रदर्शन ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें

वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं शुभमन गिल।

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में इस वक्त मेजबान टीम 2-1 से आगे है। वहीं सीरीज का चौथा मैच आज फ्लोरिडा में खेला जाएगा और यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत ने पहले दो मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की। हार्दिक पांड्या की टीम इस लय को चौथे मैच में भी जीतना जारी रखना चाहेगी।

जहां युवा तिलक वर्मा ने अपने पहले दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके लिए वह आम तौर पर जाने जाते हैं। इसी बीच चौथे मुकाबले और टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह ने अपनी राय रखी है।

शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर चिंतित हैं आरपी सिंह

आरपी सिंह ने कहा कि, “मुझे लगता है कि भारतीय टीम पहले से ही शुभमन गिल को लेकर चिंतित है क्योंकि वह काफी समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने कुछ मौकों पर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि पिचें थोड़ी चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन यदि आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं, तो आपको हर जगह अलग-अलग पिचें मिलेंगी।

ऐसा नहीं है कि भारतीय पिचें हमेशा एक जैसी रहेंगी, जिससे आपको बड़े शॉट खेलने की इजाजत मिलेगी। लेकिन, मुझे लगता है कि भारतीय टीम ने फैसला किया है कि भविष्य में शुभमन (गिल) रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।” बता दें कि, विंडीज दौरे पर अब तक गिल ने 9 पारियों में 187 रन बनाए हैं।

वहीं इस मुकाबले को लेकर  “भारत को इस सीरीज में शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर थोड़ा चिंतित होना चाहिए। लेकिन जैसा कि कहा जा रहा है, वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं। मुझे लगता है कि वह बहुत क्रीज के बहुत ज्यादा अंदर आ रहे हैं और फिर आक्रामक शॉट खेलकर आउट हो रहा है।

शुभमन बड़ा स्कोर नहीं बना पाया है, लेकिन जहां तक ​​मेरा सवाल है, इसे लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है, क्योंकि हमने आईपीएल में देखा है कि वह कैसे शतकीय पारी खेलने में सक्षम हैं। मैं चाहता हूं कि पारी की शुरुआत के दौरान थोड़ा और समय लें और एक लंबी पारी खेलें। मुझे यकीन है कि गिल चौथे मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

 

close whatsapp