जब क्रिकेट के मैदान पर बच्चों के साथ बच्चे बन गए, टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब क्रिकेट के मैदान पर बच्चों के साथ बच्चे बन गए, टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी

मुंबई में अभ्यास सत्र से टीम इंडिया का एक वीडियो आया सामने।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 में अब अपना 7वां मैच खेलना है, जिसके लिए टीम के सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी कुछ नए मेहमानों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए और ये वीडियो खासा पसंद किया जा रहा है अब।

कैसा रहा है वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का सफर?

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम इस खिताब को जीतने की फेवरेट मानी जा रही थी, दूसरी ओर टीम ने टूर्नामेंट का आगाज भी जीत के साथ किया था। जहां भारतीय टीम ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी, उसके बाद रोहित की सेना ने अफगान टीम और पाकिस्तान को करारी हार का स्वाद चखाया था। वहीं भारतीय टीम ने फिर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराते हुए, अभी तक अपना विजय रथ जारी रखा है इस क्रिकेट के महाकुंभ में।

टीम इंडिया का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा

*मुंबई में अभ्यास सत्र से भारतीय टीम का एक वीडियो आया सामने।
*इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी बच्चों के साथ खेलते नजर आए क्रिकेट।
*वहीं ये बच्चे दिख रहे थे खिलाड़ियों से काफी ज्यादा ही उत्साहित।
*बच्चों का जोश देख वहां मौजूद बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रह गए दंग।

एक नजर टीम इंडिया के उस खास वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

सूर्यकुमार यादव निकले एक खास मिशन पर

दूसरी ओर टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जहां टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना लुक बदलकर कैमरामैन बने हैं। उसके बाद SKY टीम इंडिया से जुड़े सवाल जनता से पूछने के लिए मुंबई की सड़कों पर निकले हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कोई भी नहीं पहचान पाया और बाद में खुद SKY ने अपना मास्क हटाया। अब टीम इंडिया को 2 तारीख को लंका के खिलाफ मैच खेलना है, उसके बाद 5 तारीख को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 12 तारीख के दिन नीदरलैंड के खिलाफ होगा।

मुंबई की सड़कों पर SKY निकल पड़े

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?