कोलकाता पहुंची टीम इंडिया दिखी टेंशन में, अफ्रीका की लय रोहित की सेना को डरा रही है - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोलकाता पहुंची टीम इंडिया दिखी टेंशन में, अफ्रीका की लय रोहित की सेना को डरा रही है

टीम इंडिया का कल होगा साउथ अफ्रीका से मुकाबला।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 7 जीत अपने नाम कर अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है, वहीं अब रोहित एंड कम्पनी को अपना 8वां मैच खेलना है। जिसके लिए पूरी टीम कोलकाता पहुंच गई है, लेकिन इस दौरान बस से उतरते समय टीम के खिलाड़ी थोड़े टेंशन में भी नजर आए।

लंका को दी थी करारी मात

जी हां, टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना 7वां मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को एशिया कप 2023 का फाइनल याद दिला दिया था। इस मुकाबले में गिल, विराट और अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की थी, तो वहीं शमी ने फिर से 5 विकेट अपने नाम करते हुए टीम का काम आसान कर दिया था और सिराज ने भी उस मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं लंका टीम अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

साउथ अफ्रीका से डर गई टीम इंडिया?

*टीम इंडिया का कल होगा साउथ अफ्रीका से मुकाबला।
*कोलकाता पहुंचे टीम के खिलाड़ी नजर आए थोड़े टेंशन में।
*इस वक्त अफ्रीका चल रही है गजब लय में, टक्कर का होगा मैच।
*टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ करना होगा दमदार प्रदर्शन।

टीम इंडिया के कोलकाता पहुंचने वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हार्दिक पांड्या अब नहीं नजर आएंगे वर्ल्ड कप में

दूसरी ओर टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है, जहां ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। पांड्या अपनी चोट से नहीं ऊबर पाए हैं, जिसके बाद टीम में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। वहीं वर्ल्ड कप से बाहर होते ही हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर के साथ काफी इमोशनल कैप्शन लिखा है। हार्दिक को ये चोट बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान लगी थी, गेंदबाजी करते समय उन्होंने गेंद रोकने की कोशिश की थी और उनका टखना चोटिल हो गया था।

पांड्या ने इमोशनल पोस्ट किया शेयर

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?