सभी को याद है साल 2003 वर्ल्ड कप की वो हार, अब भारतीय टीम करेगी जीत का वार - क्रिकट्रैकर हिंदी

सभी को याद है साल 2003 वर्ल्ड कप की वो हार, अब भारतीय टीम करेगी जीत का वार

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में हराया था।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

भारतीय टीम ने जैसा प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में किया है, उसे देख सभी टीमों के होश उड़ गए थे। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक ने टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिखी है, साथ ही हर एक खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है टीम को फाइनल में पहुंचाने का। वहीं अब रोहित की सेना का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया है और उस मैच में एक पुराना हिसाब बराबर होगा।

भारतीय टीम ने लीग स्टेज में दी थी ऑस्ट्रेलिया को मात

लीग स्टेज में भारतीय टीम ने कुल 9 मैच खेले थे, इन सभी मैचों में टीम ने जीत अपने नाम की थी। वहीं वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, चेन्नई में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया था और उस मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था।

भारतीय टीम को याद है साल 2003 का वर्ल्ड कप

*ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में हराया था।
*उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान थे दादा यानी की सौरव गांगुली।
*अब 2003 फाइनल की हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया।
*वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा 1 9 तारीख को।

2003 वर्ल्ड कप के दौरान रहे दोनों कप्तानों की हुई मुलाकात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारतीय टीम फाइनल के लिए पहुंच गई है अहमदाबाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

किसने किया सबसे ज्यादा निराश?

वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा निराश इंग्लैंड टीम ने किया था, इस टीम ने साल 2019 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।लेकिन इस साल ये टीम एक-एक जीत के लिए तरसती हुई नजर आई और लीग स्टेज से बाहर हो गई। इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान टीम ने फैन्स की उम्मीदों को तोड़ा था। जहां पाक टीम ने लगातार 2 मैच अपने नाम किए थे, उसके बाद टीम को लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद टीम ने बांग्लादेश और कीवी टीम के खिलाफ मैच जीता था, लेकिन फिर रन रेट पर बात आ गई और पाकिस्तान टीम की उम्मीद टूट गई। वहीं अपने देश लौटते ही कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?