AUS सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शैफाली वर्मा को किया गया ड्रॉप
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हरमनप्रीत कौर करेंगी टीम इंडिया की कप्तानी।
अद्यतन - Nov 19, 2024 4:09 pm

बीसीसीआई ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। वुमेंस सेलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का चयन किया। इस टीम में शेफाली वर्मा का नाम नहीं है। शेफाली को ड्रॉप किए जाने पर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा माना जा रहा है कि फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप किया गया है।
वहीं लंबे समय के बाद हरलीन देओल की वनडे टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है। वो इस सीरीज में भी कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर खेले जाएंगे, वहीं सीरीज का अंतिम मैच पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला जाएगा। ये सीरीज ICC वुमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस सीरीज की शुरुआत 5 दिसंबर से हो रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा और तीसरा वनडे मैच 11 दिसंबर को खेला जाएगा।
स्क्वॉड की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में प्रभावित करने वाली तेजल हसब्निस और साइमा ठाकोर के पास अपना स्किल दिखाने का एक और मौका होगा। ये दोनों प्लेयर्स इस सीरीज में भी अच्छा करना चाहेंगी। घुटने की चोट से उबरने के बाद ऑलराउंडर हरलीन देओल को टीम में शामिल किया गया है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो यह इस साल उनका पहला मैच होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और साइमा ठाकोर