वर्ल्ड कप 2023 में हुई IPL की एंट्री, विराट को देख फैन्स के मुंह से निकला RCB, RCB, RCB - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 में हुई IPL की एंट्री, विराट को देख फैन्स के मुंह से निकला RCB, RCB, RCB

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

IND vs NED (Pic Source-Twitter)
IND vs NED (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है और वो बड़े स्कोर ही ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है।

नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मुकाबले में ऐसा भी देखा गया कि भारतीय टीम के फैंस बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ‘RCB, RCB’ के नारे लगा रहे हैं। बता दें, विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हैं और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम उनकी टीम का होम ग्राउंड है।

तमाम लोग यहां विराट कोहली की बल्लेबाजी का लुफ्त उठाने आए हैं और जब भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे तब ऐसा देखा गया कि कई लोग उनके लिए RCB, RCB का नारे लगा रहे हैं। हालांकि इसके बाद ऐसा भी देखा गया कि विराट कोहली तमाम भारतीय फैंस से इशारों में कह रहे हैं कि ‘RCB, RCB’ की जगह भारत, भारत के नारे लगाए।

विराट कोहली खुद यही चाहते हैं कि तमाम भारतीय फैंस बैंगलोर फ्रेंचाइजी की जगह अपने देश के लिए जमकर नारे लगाए और टीम को प्रोत्साहित करें।

https://twitter.com/ishantraj51/status/1723645616679792910

बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई भारतीय टीम

भारतीय टीम ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऐसा कहा जा सकता है कि वो नीदरलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकती है। हालांकि अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। नीदरलैंड की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ही दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी है। भारत नीदरलैंड को हल्के में बिल्कुल भी नहीं देना चाहेगा।

टूर्नामेंट की बात की जाए तो भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है और अब उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर को खेला जाएगा। टीम के सभी बल्लेबाज और गेंदबाज काफी अच्छे फॉर्म में है और तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि भारत सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करें और इस बार यह ट्रॉफी अपने नाम करें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?