IND vs ENG: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, अपने घर में जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, अपने घर में जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।

बता दें, भारत को चौथा टेस्ट जीतने के लिए 192 रनों की जरूरत थी। मेजबान ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत बिना विकेट खोए 40 रन से की। इंग्लैंड ने भी खेल के चौथे दिन भारत को अच्छी टक्कर दी। हालांकि शुभमन गिल के 52* रन और ध्रुव जुरेल के 39* रन की बदौलत भारत ने चौथे टेस्ट को अपने नाम किया।

यह भारत की अपने घर में 17वीं लगातार टेस्ट सीरीज जीत है। उन्हें आखिरी बार अपने ही घर में टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में हार का सामना करना पड़ा था। चार मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। उस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के उस समय के कप्तान एलिस्टर कुक ने आठ पारियों में 80 के ऊपर के औसत से 562 रन बनाए थे। वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इस समय खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले तमाम लोगों का यही मानना था कि इंग्लैंड भारत को मात दे देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को तो अपने नाम कर लिया लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार तीन टेस्ट जीते। यही नहीं तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया।

भारत ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 46 रनों की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरी पारी में टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। यही वजह है कि भारत में इस मैच को अपने नाम कर लिया है।

अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रहा है। मेजबान इस टेस्ट को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगा। वहीं इंग्लैंड इस सीरीज को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?