सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- “India-B भी इस पाकिस्तानी टीम को हरा सकती है…”
जारी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से पाक टीम बाहर हो गई है।
अद्यतन - Feb 25, 2025 5:28 pm

मेजबान पाकिस्तान और टूर्नामेंट की गत चैंपियन पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जारी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। बता दें कि 23 फरवरी को भारत के खिलाफ, और उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरी ओर, पाक टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद क्रिकेट जानकार, पूर्व क्रिकेटर और फैंस उसकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, अब इस क्रम में नया नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चैंपियंस ट्राॅफी में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का जुड़ गया है। गावस्कर ने कहा है कि इस पाकिस्तानी टीम को तो भारत की बी टीम भी आसानी से हरा देगी।
Sunil Gavaskar ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्राॅफी से बाहर होने के बाद, गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे के हवाले से कहा- भारत की बी टीम और शायद सी टीम, सी टीम के बारे में मैं निश्चित नहीं हूं, लेकिन बी पाकिस्तान की वर्तमान फाॅर्म को देखते हुए उसे आसानी से हरा देगी।
गावस्कर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि बेंच स्ट्रेंथ की कमी उनके लिए चौंकाने वाला रही। पाकिस्तान के पास हमेशा एक न्यूट्रल टैलेंट रहा है। न्यूट्रल से मेरा मतलब, वे हमेशा तकनीकी तौर पर सही नहीं हो सकते, लेकिन उन्हें बल्ले और गेंद की अच्छी समझ है। उदाहरण के लिए इंजमाम उल हक को देखें, अगर आप उनके स्टांस को देखें, तो लगेगा कि वह अच्छा बल्लेबाज नहीं है, लेकिन उसका खेल इसके विपरीत है।
खैर, पाकिस्तान 1996 के बाद किसी आईसीसी इवेंट का आयोजन अपनी मेजबानी कर रही थी। लेकिन इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लीग स्टेज से ही बाहर होने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के बाद, पाकिस्तानी किसी भी आईसीसी इवेंट के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है।