टी20 वर्ल्ड कप 2024: हार्दिक पांड्या 4 ओवर फेंकने के लिए पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं: विक्रम राठौर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: हार्दिक पांड्या 4 ओवर फेंकने के लिए पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं: विक्रम राठौर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की अपनी शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की।

India Team (Pic Source-X)
India Team (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से काफी खुश है। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की अपनी शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की। भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके।

विक्रम राठौर इस बात से काफी खुश है कि हार्दिक पांड्या गति के साथ-साथ अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या की इसी गेंदबाजी की वजह से आयरलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 97 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट रहते हुए अपने नाम किया।

मैच के बाद रिपोर्टर से बात करते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या काफी अच्छे लग रहे हैं। अभ्यास मैच में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। चार ओवर फेंकने के लिए हार्दिक पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ के साथ जबरदस्त गेंदबाजी की।’

हार्दिक पांड्या के स्पेल को लेकर हरभजन सिंह ने भी रखा अपना पक्ष

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या के स्पेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन सिंह के मुताबिक हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट था। हरभजन सिंह ने भारत की जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि, ‘हार्दिक के स्पेल की वजह से आयरलैंड टीम मैच में पूरी तरह से पिछड़ गई थी। जब आपके पास चौथा तेज गेंदबाज हो जो लगातार 135-140 केएमपीएच की गति से इन परिस्थिति में गेंदबाजी कर रहा हो तो इससे आपको काफी मदद मिलती है। मुझे लगता है की हार्दिक पांड्या के टीम में रहने से भारत को भी काफी मदद मिलेगी।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। अब भारत को अपना अगला मैच 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और टीम इसमें भी जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी। एक बार फिर से हार्दिक पांड्या मैच विनिंग प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?