IND v PAK: जाने-अनजाने में मैच से पहले रोहित शर्मा ने बता दी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, मुंबई के दो प्लेयर को किया बाहर
इस मैच में ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को मिल सकता है मौका।
अद्यतन - Oct 14, 2023 10:56 am

क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 में होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाएगा। आपको बता दें कि, टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमें 2-2 मुकाबले खेल चुकी हैं और दोनों ही में जीत हासिल की है।
ऐसे में शनिवार को यह देखना दिलचस्प होगा कि को कौन सी टीम यहां जीत की हैट्रिक लगाती है। अब इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमों को अपना बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरना होगा। फैंस के मन में भी यही सवाल है कि इस मैच के लिए टीम किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी। आपको बता दें कि मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कुछ हद तक प्लेइंग XI के संकेत भी दिए।
रोहित शर्मा ने प्लेइंग XI में दिए बदलाव के संकेत
दरअसल सभी इस वक़्त यही जानना चाहते हैं कि इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका मिलेगा या नहीं। गिल डेंगू से पीड़ित होने की वजह से शुरुआत के दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसको लेकर जब कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 99% चांस है कि गिल इस मैच में खेलेंगे।
रोहित शर्मा की इन बातों से साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत की टीम में एक बदलाव देखने को मिलेगा। उम्मीद यही है कि ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को मौका दिया जाएगा। वहीं अब देखने वाली बात ये होगी कि, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन में से इस मैच में किसे मौका मिलता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
यह भी पढ़ें: विराट कोहली और टीम इंडिया को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा; देखिए वायरल वीडियो