भारत के सौम्या पांडे ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान U-19 के खिलाफ हैट्रिक पूरी की - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के सौम्या पांडे ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान U-19 के खिलाफ हैट्रिक पूरी की

सौम्या पांडे ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर 6 विकेट झटके।

Saumy Pandey (Pic Source-Twitter)
Saumy Pandey (Pic Source-Twitter)

भारतीय U-19 टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में मेजबान और अफगानिस्तान के खिलाफ U-19 त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। इस शानदार सीरीज का पहला मैच Johannesburg के Old Edwardians Cricket Club A Ground पर 29 दिसंबर को खेला गया था।

इस मुकाबले में युवा स्पिनर सौम्या पांडे ने हैट्रिक पूरी की। उन्होंने जमशिद जादरान, नोमान शाह और रहीमुल्लाह ज़ुरमति को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। उन्होंने यह उपलब्धि पहली पारी के 17वें ओवर में हासिल की।

बता दें, भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान टीम की शुरुआत इस मैच में काफी निराशाजनक तरीके से हुई और टीम के कप्तान वफीउल्लाह ताराखिल बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद अफगानिस्तान U-19 ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद पारी के 17वें ओवर में सौम्या पांडे ने हैट्रिक पूरी की और अफगानिस्तान U-19 टीम को एक बार फिर से मुश्किल स्थिति पर खड़ा कर दिया।

अफगानिस्तान U-19 टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सोहेल खान ने 119 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

भारतीय U-19 टीम ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

जवाब में भारतीय U-19 टीम की ओर से आदर्श सिंह ने 107 गेंदों में 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 112 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आदर्श सिंह के अलावा मुशीर खान ने 39* रन बनाए। भारतीय U-19 टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।

यह भी पढ़े: पूर्व बल्लेबाज ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की और रोहित शर्मा की भारतीय टीम में जगह को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया

बता दें, सौम्या पांडे ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके सामने विरोधी टीम के बल्लेबाजों की एक न चली। फिलहाल भारतीय U-19 टीम की शुरुआत इस त्रिकोणीय सीरीज में काफी अच्छी तरह से हुई है और आगे के मैच को भी टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?