श्रीलंकाई टीम के नए मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अब बल्लेबाजों को लेकर जारी की यह जरूरी सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंकाई टीम के नए मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अब बल्लेबाजों को लेकर जारी की यह जरूरी सलाह

एशेज में इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन के बाद क्रिस सिल्वरवुड को कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

Chris Silverwood (Photo Source: Twitter)
Chris Silverwood (Photo Source: Twitter)

हाल ही में श्रीलंका के हेड कोच नियुक्त किए गए क्रिस सिल्वरवुड का कहना है कि टीम में अभी कई ऐसे कई पहलू हैं जिन पर काम करना बेहद जरूरी है। एशेज में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद सिल्वरवुड को इंग्लैंड हेड कोच की कुर्सी से हटा दिया गया था। लेकिन अब वो श्रीलंका के हेड कोच के तौर पर नियुक्त किए गए हैं और उनको उम्मीद है कि उनकी कोचिंग में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हाल में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और आने वाले मुकाबलों में टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में श्रीलंका ने कुछ मुकाबलों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया था हालांकि पॉइंट्स टेबल में वो ज्यादा बदलाव नहीं कर पाए थे। लेकिन उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय था। काफी समय बाद श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी जगह बनाई है और ये आने वाले समय के लिए काफी अच्छी बात है।

हमें बल्लेबाजों को उनपर भरोसा रखना सिखाना होगा: क्रिस सिल्वरवुड

क्रिकबज पर क्रिस सिल्वरवुड के छपे बयान के मुताबिक, श्रीलंका टीम को कई ऐसे पहलू हैं जिनपर काम अभी करना होगा। मुख्य पहलू यह है कि हमें बल्लेबाजों को उन पर भरोसा रखना सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि टीम में बल्लेबाजों की कमी नहीं है लेकिन ज्यादा अनुभव ना होने की वजह से खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ड्रेसिंग रूम में हमें खिलाड़ियों के अंदर विश्वास बढ़ाना होगा। चाहे बड़ा स्कोर बनाना हो या उसे चेज करना हो टीम को अपने ऊपर विश्वास रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मैं पिछले कुछ हफ्तों से टीम के आंकड़े देख रहा हूं और उनको और बेहतर कैसे किया जाए इस पर काम कर रहा हूं। एक चीज है टीम का बड़े स्कोर बनाने का उद्देश्य। हमें बल्लेबाजों के ऊपर यह विश्वास जगाना होगा कि बिना आउट होने के डर से मैदान पर जाओ और अपना असली खेल दिखाओ। मैं चाहता हूं कि सभी खिलाड़ी पॉजिटिव क्रिकेट खेले गलत शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट ना गंवा बैठें।

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को रन बनाना बेहद जरूरी है और जितना कम से कम डॉट गेंदें खेल सकते हैं खेले। खिलाड़ियों के अंदर विश्वास जगाना होगा कि चाहे पहली पारी हो या दूसरी हमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखना है।

close whatsapp