राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद ट्विटर पर फैन्स ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद ट्विटर पर फैन्स ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया

Krishnappa Gowtham
Krishnappa Gowtham of RR plays a shot. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में आज 21 वां मैच खेला गया जिसमें राजस्थान रॉयल्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी और इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज़ की राजस्थान रॉयल्स टीम की जीत के हीरो कृष्णप्पा गौथम रहे जिन्होंने इस मैच में 11 गेंदों में 33 रन की शानदार पारी खेली.

मुंबई ने जीता टॉस ली बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया जिसके बाद टीम कि इस मैच में शुरुआत तो अच्छी नहीं हुयी और टीम का पहला विकेट सिर्फ 1 रन के स्कोर पर एविन लुईस के रूप में गिर गया जो इस मैच में कोई रन बनाएं पवेलियन लौट गएँ. इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने इशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए इस मैच में 129 रन की शानदार साझेदारी करके मुंबई की टीम को इस मैच में एक बड़े स्कोर की नीव रख दी.

जोफ्रा ने करवायीं वापसी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी इस मैच में वापसी की और मुंबई की टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिए जैसे ही राजस्थान की टीम ने दूसरे विकेट की साझेदारी को तोडा उसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी शानदार फील्डिंग के जरिये रोहित शर्मा को भी रन आउट कर दिया और यहीं से राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में वापसी करना शुरू किया जिसमें सबसे अधिक सहयोग अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने किया जिन्होंने अपने 1 ओवर में ही 3 महत्वपूर्ण विकेट निकालकर मुंबई इंडियंस टीम को बिल्कुल ही अचम्भे में डाल दिया जिस कारण इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम अपने 20 ओवर के बाद 167 रन ही बना सकी जिसमें सबसे अधिक रन सूर्य कुमार यादव ने 72 बनायें वहीँ राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में जोफ्रा आर्चर ने सबसे अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

गौथम ने खत्म कर दिया इस मैच को

इस मैच में जब राजस्था रॉयल्स की टीम स्कोर का पीछा करने के लिए उतरी तो उसकी भी शुरुआत अच्छी नहीं हुयीं और टीम का पहला विकेट 14 रन के स्कोर पर ही गिर गया इसके बाद पहले 6 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने सिर्फ 43 रन बनाएं थे और 2 विकेट खो चुकी थी लेकी संजू सैमसन ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर टीम को इस मैच में वापस लाने का काम किया और जब एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी उसी समय 110 पर 2 विकेट से 125 पर 6 विकेट हो गया और अचानक से मैच मुंबई इंडियंस के हाथों में पूरी तरह से चला गया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कृष्णप्पा गौथम ने सिर्फ 11 गेंदों में 33 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को इस मैच 3 विकेट से जीत दिलाने का काम किया.

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद ट्विटर पर फैन्स ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया :

https://twitter.com/Sajjanlaunda/status/988123534332325889

https://twitter.com/ankitsodia/status/988124577296367616

https://twitter.com/KyuriousIndian/status/988124380591878144

https://twitter.com/DrGulati_/status/988124361088385024

https://twitter.com/Imsawanchoudhry/status/988124331669643264

https://twitter.com/Yganesh0208/status/988124131769143296

https://twitter.com/Shutterbwoy/status/988123890781171717

https://twitter.com/RoniNuwal/status/988123889686396928

https://twitter.com/kaatilana/status/988123879880232960

https://twitter.com/malvika_1/status/988123823894654976

https://twitter.com/protimdas/status/988123637088649216

https://twitter.com/iamkillerxd/status/988123373677891584

https://twitter.com/jamesbond5531/status/988122868914446336

https://twitter.com/Akss30/status/988122849138302976

https://twitter.com/RajendraNegee/status/988122625955201025

close whatsapp