मुंबई इंडियंस की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पारी के बाद फैन्स ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पारी के बाद फैन्स ने इस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया

Rohit Sharma of Mumbai Indians. (Photo: Twitter)
Rohit Sharma of Mumbai Indians. (Photo: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में आज 50 वां मुकाबला इस समय मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में मुंबई के वानखेड़े मैदान में खेला जा रहा है. इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसल लिया जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 186 रन बना पाने में सफल रही.

शुरुआत मिली अच्छी

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और आज अपनी टीम में 2 बदलाव करते हुए उन्होंने युवराज सिंह और मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया वहीँ मुंबई की टीम ने भी एक बदलाव किया जिसमें कायरान पोलार्ड की एकबार फिर से टीम में वापसी हुयीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मैच में ओपनिंग करने के लिए उतरे सूर्य कुमार यादव और ईविन लुईस ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के तेज़ 37 रन जोड़ दिए जिसके बाद ईविन लुईस इस मैच में 9 रन बनाकर आउट हो गयें. पहले 6 ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 60 तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए थे.

पोलार्ड और क्रुणाल ने संभाली पारी

इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओआरी अचानक से लड़खड़ाने लगी जिसके बाद टीम क्रुणाल पंड्या ने कायरान पोलार्ड के साथ मिलकर टीम की पारी को सम्भालने का काम किया. पोलार्ड ने इस मैच में 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर मुंबई के स्कोर को गति देने का काम किया तो वहीँ क्रुणाल पंड्या ने भी इस मैच में 23 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली जिस वजह से मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में 20 ओवर के बाद 186 रन बना पाने में सफल हो सकी. किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से इस मैच में कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अच्छी गेंदबाज़ी की जिन्होंने अपने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

मुंबई इंडियंस की पारी के बाद फैन्स ने इस तरह से दी ट्विटर पर प्रतिक्रिया :

https://twitter.com/balajireal/status/996790310507237376

https://twitter.com/sunny260982/status/996790104684351489

https://twitter.com/karthikaj6/status/996790119842635776

https://twitter.com/Haribodi/status/996786700289392640

https://twitter.com/WildCard369/status/996786661240463360

https://twitter.com/parthshah2494/status/996784933191454721

https://twitter.com/Rajvikrm098765/status/996784304213475328

https://twitter.com/wotsdpoint/status/996782629134495744

https://twitter.com/Secret_Saanta/status/996780484368785408

https://twitter.com/Sarcasticverma/status/996780303359225856

https://twitter.com/BadassAdian/status/996780028070252544

https://twitter.com/Chuyiaa/status/996778256597639168

https://twitter.com/TechnicalTech92/status/996777438494404608

https://twitter.com/anujsonisoni/status/996776922116972544

close whatsapp