आईपीएल के इस सीजन ये पांच खिलाड़ी बन सकते है मिचेल सेंटनर का विकल्प
अद्यतन - Mar 20, 2018 2:33 pm

इंडियन प्रीमियर लीग का 11 वां सीजन 7 अप्रैल से शुरू होगा जिसमे पहला मैच वर्तमान चैम्पियन मुंबई इंडियंस और 2 साल बैन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. आईपीएल के इस सीजन के चेन्नई की टीम एकबार फिर से काफी मजबूत दिखाई दे रही है और जिस टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हो तो वह टीम मजबूत दिखना भी लाजिमी है.
इस सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को एक तगड़ा झटका लग गया जिसमें उन्हें न्यूज़ीलैंड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर जो चोटिल होने के कारण अगले 6 महीने से क्रिकेट से दूर रहने वाले है वह अपना पहला आईपीएल सीजन नहीं खेल सकेंगे जिसके बाद अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी जगह पर किसी भी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है और हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो चेन्नई सुपर किंग्स मिचेल सेंटन्र की जगह पर उनको टीम में शामिल कर सकती है.
1. जूनियर डाला

जूनियर डाला इस गेंदबाज़ ने उस समय सभी का ध्यान अपनी तरफ खीचा था जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरा पर तीन मैच की टी-20 सीरीज खेल रही थी. गेंदबाज के रूप में वह काफी प्रभावी दिख रहे थे और उनकी गति के साथ गेंद की लाइन लेंग्थ भी काफी शानदार रही. डाला ने अपनी गेंदों से रोहित शर्मा, सुरेश रैना और विराट कोहली को तकलीफ में डालने का काम किया था.
डाला एक अटैकिंग गेंदबाज है जो विकेट निकालकर अपनी टीम को मैच में वापस लाने का काम करते है. इस 28 साल के युवा गेंदबाज ने आपबी तक सिर्फ 3 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 15.71 के औसत से 7 विकेट अपने नाम पर किये थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 9.17 का रहा. सेंटनर की जगह पर वह इस समय सबसे उपयुक्त खिलाड़ी होंगे जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शामिल कर सकती है.