आईपीएल (IPL) 2022: IPL के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ी
दस खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ी का भी नाम है मौजूद।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 19, 2022 6:14 अपराह्न
09.गौतम गंभीर – 117 मीटर

आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों और कप्तानों में से एक, गौतम गंभीर के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़े छक्के मारने का रिकॉर्ड है। 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए उनका 117 मीटर का छक्का उस सीजन की टॉप हिट में से एक माना जाता था। उन्होंने पूरे सीजन में बड़े-बड़े छक्के लगाए, लेकिन यह छक्का उनके आईपीएल करियर में अब तक का सबसे लंबा हिट था।
उनका 117 मीटर का छक्का राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एस. श्रीसंत की गेंद पर आया। वह उस आईपीएल सीज़न में केकेआर के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक थे। पर केकेआर अपने निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण वह मैच हार गई।
उन्हें केकेआर का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने 2012 और 2014 में दो आईपीएल ट्राफियां जितने में केकेआर की कप्तानी की थी। वर्तमान में, वो टी-20 के इस सबसे बड़े लीग के 15वें सीज़न में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटोर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।