IPL 2022: गुजरात टाइटन्स ने बताया अपने नए नाम का अर्थ और महत्व; गुजरात से है खास ताल्लुक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: गुजरात टाइटन्स ने बताया अपने नए नाम का अर्थ और महत्व; गुजरात से है खास ताल्लुक

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने कहा गुजरात टाइटन्स नाम का अर्थ और महत्व दोनों ही खास है।

Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपने आधिकारिक नाम का ऐलान कर दिया है। अहमदाबाद टीम को अब आईपीएल (IPL) की दुनिया में गुजरात टाइटन्स के नाम से जाना जाएगा। अहमदाबाद टीम के मालिकों सीवीसी कैपिटल्स ने फ्रेंचाइजी का नामकरण 9 फरवरी को किया है।

उल्लेखनाय है कि गुजरात लायंस ने IPL में भारतीय राज्य गुजरात का प्रतिनिधित्व साल 2016 और 2017 में किया था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बैन से वापसी के बाद पुणे और गुजरात टीम को हटा दिया गया। वहीं, IPL 2022 से अब दो नई टीमें जोड़ी गई हैं – लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स, और ऐसे गुजरात आईपीएल के नक्शे में एक बार फिर शामिल हो गया हैं।

गुजरात टाइटन्स नाम का अर्थ और महत्व है खास

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक नाम की घोषणा के बाद इस नए नाम को रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। गुजरात टाइटन्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा: “हम बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे और बाधाओं से लड़ेंगे, और यही भावना हमें ‘टाइटन्स’ बनाती है।”

गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा, वे बुलंद महत्वाकांक्षाओं की भूमि से हैं – जहां दुनिया का सबसे विशालतम क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद), और सबसे ऊंची प्रतिमा (स्टेचू ऑफ यूनिटी, केवड़िया) स्थित हैं। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी गुजरात राज्य की समृद्ध क्रिकेट विरासत के प्रति भी श्रद्धांजलि देते हैं, जिसने भारत को कई दिग्गज दिए हैं।

गुजरात टाइटंस की पोस्ट यहां देखे –

सीवीसी कैपिटल्स के एक पार्टनर सिद्धार्थ पटेल ने कहा, वे चाहते हैं कि यह टीम गुजरात और इसके कई उत्साही प्रशंसकों के लिए बहुत कुछ हासिल करे, जिसके कारण उन्होंने टाइटन्स नाम चुना है। वे गुजरात के लोगों के जुनून और समर्थन के साथ उनकी IPL 2022 में यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।

आपको बता दें, सीवीसी कैपिटल्स ने 5,625 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अहमदाबाद टीम को खरीदा था। गुजरात टाइटन्स ने हाल ही में हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है, साथ ही शुभमन गिल और राशिद खान को टीम में IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले शामिल किया हैं। वहीं, आशीष नेहरा गुजरात टाइटन्स के कोच होंगे, जबकि गैरी कस्टर्न टीम के मेंटर और बैटिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे।

close whatsapp