IPL 2022 मेगा ऑक्शन के आयोजन से कुछ दिन पहले आखिरकार सामने आया अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का आधिकारिक नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के आयोजन से कुछ दिन पहले आखिरकार सामने आया अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का आधिकारिक नाम

अहमदाबाद ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के आयोजन से कुछ दिन पहले ही अपनी टीम के आधिकारिक नाम का एलान किया है।

Hardik Pandya-against RR
Hardik Pandya-against RR. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में 2 नई फ्रेंचाइजी को भी शामिल किया गया है, जिससे आगामी सीजन में कुल 10 टीमें खेलते हुए नजर आने वाली हैं। इसी लेकर 12 और 13 फरवरी को बेंगलोर में मेगा ऑक्शन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए उपयुक्त खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए नजर आने वाले हैं।

इसी में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जहां कुछ दिन पहले ही अपनी टीम के आधिकारिक नाम का एलान कर दिया था। वहीं अब अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने भी 9 फरवरी की सुबह अपनी टीम के आधिकारिक नाम का एलान करते हुए गुजरात टाइटन्स रखा है। इससे पहले सामने आई खबरों के अनुसार टीम ने अपना नाम अहमदाबाद टाइटन्स रखने पर विचार किया था।

लेकिन इन सभी खबरों पर उस समय विराम लग गया जब टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज के जरिए टीम के नाम का एलान किया। जिसमें उन्होंने अपने बायो में लिखा कि यह IPL नई टीम में से एक गुजरात टाइटन्स का आधिकारिक अकाउंट है। वहीं इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपना नाम लखनऊ सुपर जायंट्स रखा था।

हालांकि लखनऊ टीम से बिल्कुल विपरीत अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने राज्य के नाम पर अपनी टीम का नाम रखने का फैसला किया ना कि शहर के नाम पर। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा कि गुजरात नाम की टीम पहली बार IPL में हिस्सा लेने जा रही है क्योंकि इससे पहले साल 2016 और 2017 के IPL सीजन में गुजरात लायंक की टीम जिसकी कप्तानी सुरेश रैना ने की थी वह खेलते हुए नजर आई थी।

हार्दिक पांड्या करेंगे गुजरात टाइटन्स टीम की कप्तानी

बता दें कि IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटन्स की टीम ने जिन 3 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया है, उसमें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अलावा अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम शामिल है। जिसमें गुजरात टाइटन्स की टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।

इस बार मेगा ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को कुल 90 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिसमें 3 खिलाड़ियों को शामिल करने के बाद गुजरात टाइटन्स के पास ऑक्शन के समय 52 करोड़ रुपए पर्स में शेष बचे हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में कुल 590 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

close whatsapp