IPL 2022: महाराष्ट्र सरकार के ढिलाई देते ही बीसीसीआई (BCCI) ने क्रिकेट फैंस को दी बड़ी खुशखबरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: महाराष्ट्र सरकार के ढिलाई देते ही बीसीसीआई (BCCI) ने क्रिकेट फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

टिकटिंग पार्टनर्स को अपने कारोबार को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Tata IPL Trophy (Image Source: Twitter)
Tata IPL Trophy (Image Source: Twitter)

महाराष्ट्र सरकार के कोरोना प्रतिबंधों को हटाने के फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 को लेकर अहम फैसला लिया है। बीसीसीआई (BCCI) 5 अप्रैल से आईपीएल (IPL) 2022 मैचों के लिए 50% उपस्थिति की अनुमति देने के लिए तैयार है।

आईपीएल (IPL) 2022 के पहले सप्ताह में स्टेडियमों में भीड़ की क्षमता सिर्फ 25% देखी गई। हालांकि, कोविड-19 की स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ने के कारण अब अधिक दर्शक स्टेडियमों  में IPL 15 मैचों का आनंद ले सकते हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने कथित तौर पर 5 अप्रैल के बाद से आईपीएल (IPL) 2022 मैचों के लिए स्टेडियमों में 50%  दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है, और ये सभी चारों आयोजक  स्थलों पर लागू होगा।

बीसीसीआई (BCCI) ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

आपको बता दें, कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने 31 मार्च को राज्य से सभी मौजूदा कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया हैं। हालांकि, सभी त्योहारों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। महाराष्ट्र में 30 मार्च को कोरोनावायरस के 119 नए मामले दर्ज किए गए।

द हिंदू के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) ने महाराष्ट्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद  मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को 5 अप्रैल से 50% दर्शकों  को ध्यान में रखते हुए इंतजाम करने का निर्देश दिया है। टिकटिंग पार्टनर्स को भी अपने कारोबार को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र  सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंधों की बदली हुई अधिसूचना जारी कर दी है। सूत्रों ने आगे पुष्टि की हैं कि 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल (IPL) 2022 मैच के साथ ही सभी चारों आयोजन स्थलों पर स्टेडियम क्षमता से पचास फीसदी दर्शक मैदान पर प्रवेश कर पाएंगे।

आपको बता दें, 5 अप्रैल से होने वाले आईपीएल (IPL) 2022 मैचों को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने कथित तौर पर फैंस के ठहरने, यातायात सुरक्षा इंतजाम के अलावा टिकटिंग पार्टनरों को भी दिशा-निर्देश दिए हैं।

 

close whatsapp