IPL 2022: हरभजन सिंह ने हार्दिक पांड्या के कंधो पर बंदूक रख कोहली, रोहित को बनाया निशाना

कई दिग्गजों पर निशाना साधते हुए हरभजन सिंह ने की हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी मांग!

Advertisement

Harbhajan Singh and Hardik Pandya (Image Source: Twitter/BCCI/IPL)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान और ऑलराउंडर धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि उनका गेंद और बल्ले के साथ भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात टाइटन्स (GT) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक अपने खेले 9 मैचों में से 8 मैच जीतकर अंकतालिका में 16 अंको के साथ शीर्ष पर विराजमान है।

Advertisement
Advertisement

अगर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की बात करे तो, कप्तान ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अभी तक 8 मैचों में 308 रन बनाए हैं, और उनका औसत 51 से भी ज्यादा का है, जबकि गेंद से चार विकेट चटकाए हैं।

जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह काफी प्रभावित हैं। हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान की प्रशंसा करते हुए कहा ऑलराउंडर को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शीर्ष क्रम में उतारना चाहिए।  हालांकि, उन्होंने किसी का नाम तक नहीं लिया, लेकिन कहा हार्दिक पांड्या जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेल रहे कई महान बल्लेबाजों  से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हरभजन सिंह ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, “हार्दिक के पास शानदार तकनीक है। वह एक बेहतर बल्लेबाज बन सकते हैं लेकिन हमने उन्हें अब तक इस भूमिका में नहीं देखा था। वह आमतौर पर बल्लेबाजी क्रम में नीचे आते थे और बड़े शॉट्स खेलते हैं, फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। लेकिन इस सीजन में उनके पास पारी में 17-18 ओवर शेष रहते हुए ठीक से बल्लेबाजी करने का मौका हैं, और वह बिल्कुल एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज की तरह लग रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उनकी तुलना किसी से नहीं करना चाहता, लेकिन उन्होंने अब तक जो खेल दिखाया है, उससे वह इस समय कई अन्य महान बल्लेबाजों से बेहतर नजर आ रहे हैं। मैं चाहूंगा कि हार्दिक को भारतीय टीम में भी ऐसे मौके मिलें। आप टीम में किसी और बल्लेबाज को फिनिशर के रूप में रख सकते हैं। अगर आपके पास 3-4 नंबर पर हार्दिक जैसे मजबूत खिलाड़ी हैं, तो आपको उन्हें नीचे भेजने की जरूरत नहीं है। जब आप सेट होते हैं तो बाद के ओवरों में आप ज्यादा नुकसान पंहुचा सकते हैं। वह बल्ले से शानदार रहे हैं, गेंद से भी अच्छा कर सकते हैं। वह अपने लिए (भारतीय टीम में वापसी के लिए) मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।”

Advertisement