IPL 2022 मेगा ऑक्शन: एमएस धोनी से भी महंगे खिलाड़ी बने दीपक चाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन: एमएस धोनी से भी महंगे खिलाड़ी बने दीपक चाहर

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई और चेन्नई ने अपने स्टार खिलाड़ियों पर खर्च की भारी रकम।

Ishan-Kishan-and-Deepak-Chahar ( Source : Twitter)
Ishan-Kishan-and-Deepak-Chahar ( Source : Twitter)

आईपीएल 2022 के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन इस वक्त बैंगलोर में जारी है। जिसमे फ्रैंचाइजीयों ने अपने कोर को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा कुछ दिग्गज जहां अनसोल्ड रहे वहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए कुछ फ्रेंचाइजी को पूरा जोर लगाते हुए देखा गया। इस बीच आईपीएल फैंस की नजरें मेगा ऑक्शन के अगले दिन (13 फरवरी) टेलीविजन स्क्रीम पर रहेंगी।

मेगा ऑक्शन के पहले दिन स्टार खिलाड़ियों पर कुछ बड़ी बोलियां लगाई गई। जिसमें से एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी शामिल थे। ईशान अब तक की नीलामी इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। ये युवा बल्लेबाज आईपीएल में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर शामिल हुआ। जिसके लिए 4 फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद बोली लगाती हुई नजर आई।

अंत में मुंबई इंडियंस को ईशान किशन को टीम में लाने के लिए 15. 25 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च करनी पड़ी। इस युवा खिलाड़ी से पहले 2015 में भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स के द्वारा 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। मुंबई इंडियंस के पास अन्य टीमों की तुलना में एक मजबूत कोर है। मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये की राशि के साथ बरकरार रखा।

जबकि अपने तीन स्टार खिलाड़ियों के लिए भी मुंबई को भारी रकम खर्च करनी पड़ी। MI ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए 12 करोड़, सूर्यकुमार यादव के लिए 8 करोड़ और कीरेन पोलार्ड के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

चेन्नई ने दीपक चाहर के लिए बहाया पानी के तरह पैसा

मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने पुराने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए लड़ाई कड़ी लड़ी। CSK ने तेज गेंदबाजी आलराउंडर दीपक चाहर के लिए भारी रकम खर्च की। चाहर पर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की भी नजरें थी। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच ऑक्शन टेबल पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में चेन्नई ने दीपक चाहर को 14 करोड़ की राशि खर्च कर टीम में वापस लाया।

दीपक चाहर ने 2018 और 2021 में चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। 2018 के बाद चाहर पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 29 वर्षीय दीपक चाहर CSK के कप्तान एमएस धोनी के पसंदीदा गेंदबाजों में से एक है। ऑक्शन से पहले जहां चेन्नई ने धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया था वही ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने चाहर को 14 करोड़ की कीमत में खरीदा, जिसके बाद वो धोनी से भी महंगे खिलाड़ी बन गए।

close whatsapp